20 अगस्त 2020 - 13:56
ईरान कभी युद्ध आरंभ करने वाला देश नहीं रहा, पड़ोसी देश बेफिक्र रहें... राष्ट्रपति रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति रक्षा मंत्रालय की उपलब्धियों के अनावरण के कार्यक्रम में कहा कि रक्षा क्षेत्र में ईरान के सभी प्रयास, प्रतिरोध और देश की सुरक्षा के आधार पर हैं।

राष्ट्रपति हसन रुहानी ने गुरुवार को  कहा कि पड़ोसी देश विश्वास रखें इस्लामी गणतंत्र ईरान की रक्षा शक्ति उनके फायदे में होगी और ईरान विशेष कर इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद कभी भी किसी युद्ध को आरंंभ करने वाला देश नहीं रहा है। 

राष्ट्रपति रूहानी ने इसी तरह शहीद क़ासिम सुलैमानी नामक बैलिस्टिक  और अबू मेहदी नामक क्रूज़ मिसाइलों के अनावरण पर रक्षा मंत्रालय की सराहना करते हुए कहा कि शहीद क़ासिम सुलैमानी का ईरानी जनता और पूरे इलाक़े के लोगों पर हक़ है और उनके वफादार साथी  शहीद अबू मेहदी ने भी इलाक़े विशेषकर इराक़ में दाइश के खिलाफ युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

राष्ट्रपति ने देश की नॅालिज बेस्ड कंपनियों और यूनिवर्सिटियों में विकास को सराहनीय बताया और बल दिया कि ईरान , गत 6 वर्षों के दौरान रक्षा उद्योग में 23वीं  पोज़ीशन से 14वीं पोज़ीशन पर पहुंच गया है।